श्री बालक देव महाराज के मेले में भक्तों का उमड़ेगा सैलाब

दतिया: ग्राम सैनपुरा में श्री बालक देव महाराज के मेले का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ आज शुक्रवार को किया जा रहा है। मेले में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत एवं मेले की तैयारियां की गई हैं। भगतजी सरदारसिंह गुर्जर के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन स्थल ग्राम सैनपुरा, जिला दतिया है।
मेले में श्रद्धालु श्री बालक देव महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने समस्त भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं से मेले में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

Next Post

विश्व साम्बो चैंपियनशिप के लिए ग्वालियर में होगा भारतीय टीम का चयन

Fri Sep 25 , 2026
ग्वालियर: विश्व साम्बो चैंपियनशिप के लिए ग्वालियर में भारतीय टीम का चयन होगा, देशभर के खिलाड़ी दम दिखाएंगे। बैटल ग्राउंड मार्शल आर्ट्स अकादमी ग्वालियर में 28 सितंबर को साम्बो इंडिया एसोसिएशन की ओर से प्रतिभागियों के चयन के लिए विशेष चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण शिविर में […]

You May Like