विधि विरूद्ध राशि जमा करने बनाया था दबाव, तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत देवरी अमझगवां में नल जल योजना की राशि विधि विरूद्ध जमा करने दबाव और प्रताडऩा से तंग आकर युवक ने खुदकुशी की थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने सरपंच समेत तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रमेश रजक 30 वर्ष निवासी ग्राम देवरी अमगवां थाना मझौली ने जहर का सेवन कर लिया था जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान 30-नवम्बर 25 को मौत हो गई थी। जांच में पाया गया कि मृतक रमेश ग्राम देवरी में नल जल योजना के तहत पानी चलाता था नल जल योजना की राशि वसूली करता था, नल जल योजना की वसूली राशि नियमत: ग्राम सचिव के पास जमा करता था परन्तु गांव का सरपंच मनोज भुमिया एवं उनके साथी ओमप्रकाश तिवारी, मुकेश तिवारी, उपरोक्त राशि को विधि विरूद्ध मुकेश तिवारी के पास जमा करने के लिये दबाब तीनों मिलकर बना रहे थे। प्रताडि़त कर रहे थे ।जांच में पाया गया कि ओमप्रकाश तिवारी, मुकेश तिवारी एवं मनोज भुमिया की प्रताडऩा से तंग होकर ही रमेश रजक द्वारा 28 नवम्बर को जहर का सेवन कर लिया था। आरोपी मुकेश तिवारी 49 वर्ष एवं मनोज भुमिया 38 वर्ष दोनों निवासी देवरी अमगवॉ को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।

Next Post

अतिक्रमण पर सख्त निगमायुक्त, ट्रांसपोर्ट नगर की बदहाल व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Fri Aug 14 , 2026
ग्वालियर:नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शुक्रवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और जलभराव की समस्या का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नाले पर अतिक्रमण मिलने पर उन्होंने संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी को फटकार लगाते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एंट्री गेट के […]

You May Like