तेहरान, 01 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने रविवार को कहा कि वह पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर तब तक हमला जारी रहेगा जब तक वे अमेरिका के नियंत्रण में रहेंगे।
अमेरिका और इज़रायल ने शनिवार को तेहरान सहित कई ईरानी प्रांतों पर हमले किये। इन हमलों में आम लोग भी मारे गये। ईरान ने जवाबी मिसाइल हमले इज़रायली इलाकों के साथ-साथ पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी किये। ईरान के सरकारी टेलीविज़न ने रविवार को पुष्टि की कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई मारे गये हैं।
लारीजानी ने सरकारी ब्रॉडकास्टर पर कहा, “अमेरिकी ठिकाने इस इलाके के देशों का इलाका नहीं हैं, वे अमेरिका का इलाका हैं। हमारा इस इलाके के देशों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। हमने इस इलाके के ठिकानों पर हमला किया है और तब तक करते रहेंगे जब तक वे अमेरिका के नियंत्रण में हैं।”
