जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मदनमहल महेशपुर में पड़ोसियों ने एक बैंक के डिप्टी मैनेजर के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के मुतााबिक अनुराग दुबे निवासी महेशपुर मदनमहल थाना गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे एक्सिस बैक राईट टाउन जबलपुर ब्रांच में डिप्टी मैनेजर है।
शाम 6.15 बजे दीवाल की छपाई करवा रहा था मकान के बाजू मे सुरेन्द्र जयसवाल का प्लाट पर मलवा पडा है सुरेन्द्र जयसवाल, दीपक जयसवाल, राधा जयसवाल व निशा जयसवाल चारो लोग एक राय होकर आये चारों ने झूमाझपटी कर मारपीट कर दी। बुआ रजनी दुबे के साथ भी झूमाझपटी की।
