बांदकपुर धाम में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 300 साल पुरानी बावड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

दमोह। जिला प्रशासन के निर्देशन में श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर मंदिर परिसर में दीपोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं. मंदिर के पास स्थित लगभग 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी में दीपोत्सव आयोजन को लेकर सजावट, साफ-सफाई और आकर्षक लाइटिंग का कार्य जोरों पर है.

मंदिर प्रबंधक रामकृपाल पाठक ने बताया कि यह प्राचीन बावड़ी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिला प्रशासन की पहल से जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण के बाद पहले से अधिक आकर्षक रूप में नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि 9 मई को जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बांदकपुर धाम कॉरिडोर के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे, तब उन्होंने इस बावड़ी का अवलोकन कर यहां किए गए श्रमदान और सौंदर्यकरण कार्य की सराहना की थी.

दीपोत्सव के अवसर पर इस ऐतिहासिक बावड़ी को दीपों और रंगीन रोशनी से जगमगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक दोनों ही प्राचीन विरासत के इस अनूठे दृश्य का आनंद ले सकेंगे.

Next Post

दिव्यांग बच्चों संग विधायक व ननि अध्यक्ष ने मनाया दिवाली  

Sun Oct 19 , 2025
सिंगरौली। धनतेरस के पावन अवसर पर नव प्रवाह एनजीओ के तत्वाधान में दिव्यांग सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विधायक रामनिवास शाह सहित अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ दीप एवं फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही बच्चों को मिष्ठान वितरण […]

You May Like