5 वीं और 8वीं पुन: परीक्षा के आज आयेंगे परिणाम

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र,स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुन: परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार 20 जून को घोषित किया जायेगा.

राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा परिणाम दोपहर 3 बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जायेगा. जिसके बाद विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्‍त परिणामों को राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के वेबपोर्टल पर अपना रोल नम्‍बर प्रवि‍ष्‍ट कर देख सकते हैं. इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे. बता दें कि इन परीक्षाओं का संचालन बीते 2 से 9 जून के बीच किया गया था. जिनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 1 लाख 24 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे. इन विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए कुल 322 केन्‍द्र बनाये गए थे जहॉ से 22 हज़ार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है.

 

 

 

Next Post

विपणन दल की कार्रवाई: सांची पार्लर पर बिक रहे मादक पदार्थ जब्त

Fri Jun 20 , 2025
भोपाल। राजधानी में गुरूवार को भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के विपणन दल ने बड़ी कार्रवाई की. सुबह के समय विवेकानंद सब्जी मंडी के पास, अशोका गार्डन मार्ग क्रमांक 14 पर स्थित सांची पार्लर पर शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई. जहां पार्लर पर मादक पदार्थ जैसे […]

You May Like