
जबलपुर। केण्ट थाना अंतर्गत सदर में बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर शिक्षिका का आईफोन लूट लिया । पुलिस के मुताबिक सुजाता शर्मा 51 वर्ष निवासी छोटा रास्ता जीसीएफ स्टेट रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिक्षिका है। पति सतीश शर्मा एवं बेटे के यशमित शर्मा के साथ इंडियन काफी हाउस सदर के लिये आये थे पति कार क्रमांक एमपी 20 सीके 5774 को पार्किंग में पार्क कर रहे थे एवं अपने बेटे के साथ इंडियन काफी हाउस की तरफ जा रही थी जैसे ही अग्रवाल किराना दुकान के सामने पहुंची कि मोटर साकयल में 3 लडक़े आये और झपट्टा मारकर उसका पर्स छीनकर पेंटीनाका तरफ भाग गये। उसके पर्स में आईफोन, ड्रायविंग लायसेंस रखे थे।
