विश्वकर्मा मंदिर के गेट पर मिला शव

ब्यावरा। नगर के ढकोरा रोड स्थित शनि मंदिर के पास विश्वकर्मा मंदिर के मुख्य गेट पर गुरुवार शाम एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है. सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग गुरुवार सुबह से ही ढकोरा रोड क्षेत्र में घूमता दिखाई दे रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह कभी सडक़ किनारे बैठ जाता तो कभी लडख़ड़ाते हुए चलने लगता था. ठीक से चल नहीं पाने के कारण आसपास के लोगों ने उसे शराब के नशे में समझा और उसकी स्थिति पर विशेष ध्यान नहीं दिया.

शाम करीब 5 बजे लोगों ने देखा कि बुजुर्ग विश्वकर्मा मंदिर के मुख्य गेट के पास काफी देर से एक ही जगह अचेत अवस्था में पड़ा है. काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. पास जाकर देखने पर उसके मृत होने की जानकारी मिली. इसके बाद स्थानीय लोगों ने सिटी थाना पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मर्चुरी में रखवाया. पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है.

Next Post

दुकान की आग के बाद अब व्यवस्थाओं पर खींचतान की आग, ताला लगाने वालों पर कार्रवाई तक काम बंद

Fri Oct 9 , 2026
खिलचीपुर। फलोदी सुपर बाजार में आग लगने के बाद नगर पालिका कार्यालय के गेट पर ताला लगाने का विवाद अब हड़ताल में बदल गया है. शुक्रवार से नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने काम बंद कर परिसर में टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया. हड़ताल के पहले ही दिन शहर में […]

You May Like