
मंडला ।शहर की सड़कों पर घूमते और बैठे आवारा मवेशी अब सीधी दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं। मुख्य मार्गों पर ये मवेशी ट्रैफिक जाम के साथ-साथ राहगीरों के लिए खतरा बन चुके हैं। हाका गैंग महीनों से नदारद है, और नगर पालिका की चुप्पी ने मवेशी मालिकों के हौसले बढ़ा दिए हैं।
न कोई जुर्माना, न पकड़ने की कार्रवाई – नतीजा ये कि कई बार हादसे होते-होते टलते हैं। अब समय है कि प्रशासन सक्रिय हो, मवेशियों को गौशालाओं में भेजा जाए और लापरवाह मालिकों पर सख्त जुर्माना लगे । वरना ये मवेशी नहीं, आने वाले दिनों में चलती-फिरती दुर्घटनाएं साबित होंगे ।
