चार बच्चों की मां बनी प्रेमिका, आशिक़ ने दरवाज़े पर लगाई फांसी, अब प्रेमिका की तलाश

ग्वालियर। मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है. यहां जावेद खान नाम का 20 वर्षीय लड़का टैक्सी चलाता था. दो साल पहले उसकी दोस्ती नगीना खान नाम की एक महिला से हुई . जावेद को नगीना ने बताया कि वह सिर्फ 22 साल की है और ‘कुंवारी’ है. जावेद नगीना की रोमांटिक बातों के जाल में ऐसा फंसा कि दो सालों तक उनके बीच फिजिकल रिलेशन रहे. सब कुछ बढ़िया चल ही रहा था कि जावेद के सामने नगीना की असलियत का ‘भेद’ खुल गया जो उसे मौत के दरवाजे तक ले गया.

पुलिस के मुताबिक जावेद और नगीना की दोस्ती दो साल पहले हुई थी. उस वक्त नगीना जावेद के मकान में किराये से रहने आई थी. उसके साथ उसकी एक सात साल की एक बच्ची भी थी. यहां उसने जावेद से दोस्ती कर ली.

उसने जावेद को बताया था कि वह अभी 22 साल की है और कुंवारी है. उसके साथ जो लड़की है वह उसकी बहन की बेटी है. महिला ने जावेद पर डोरे डाले और वह उसकी रोमांटिक बातों में आ गया. दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगे. इसी तरह नगीना एक साल तक जावेद के घर पर रही. उसके बाद से वह काला सैय्यद गोल पहाड़िया में रामश्री नाम की महिला के घर में किराए पर रहने लगी। यहां भी जावेद का उसके पास आना जाना लगा रहा. सब कुछ ठीक चल रहा था इसी बीच जावेद के सामने उसकी प्रेमिका का बड़ा भेद खुल गया. किसी परिचित से पता लगा कि जावेद जिस नगीना खान को 22 साल की कुंवारी लड़की समझ रहा है असल में उसकी उम्र 36 साल है. इतना ही नहीं 19 साल पहले (सन 2006) में नगीना की शादी ग्वालियर के नूरगंज निवासी आरिफ खान से हुई थी. शादी के बाद दोनों के पांच बच्चे हुए. जिनमें एक बच्ची की पैदा होने के बाद ही मृत्यु हो गई थी, जबकि दो लड़के और दो लड़की अभी हैं. नगीना के सबसे बड़े बच्चे बेटे की उम्र जावेद के बराबर ही है यानि 18 साल. अब वह अपने बच्चे पहले पति के पास ही छोड़ आई है.

ये भेद खुलने के बाद जावेद ने इस रिश्ते से मुंह मोड़ना चाहा. लेकिन ‘शातिर’ नगीना ने यहां अपना ब्लैकमेलिंग वाला ‘हथियार’ निकाला. उसने जावेद को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी. लगातार धमकियों से परेशान जावेद ने नगीना के घर के दरवाज़े पर ही ग्रिल से फंदा बनाकर फांसी लगा ली. जब जावेद की मौत हुई, तो नगीना घबरा गई. उसने तत्काल फंदा काटकर, साफी को छिपाया और चाकू आंगन में फेंक दिया. फिर वह जावेद को लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंची, जहां उसने डॉक्टरों को ‘फिल्मी’ कहानी सुनाई कि “वह मेरे घर के गेट से टिका खड़ा था, आवाज़ नहीं दी तो हाथ लगाया और ज़मीन पर गिर पड़ा, बेहोश था.”लेकिन डॉक्टरों ने जब जांच की, तो पता चला कि जावेद की मौत हो चुकी थी और उसके गले पर कसने के निशान थे.

ग्वालियर के सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.

Next Post

हाईवे पर हाईवा का तांडवः टक्कर से नाली में गिरा ट्रेक्टर, एक की मौत, दो घायल

Thu Nov 13 , 2025
जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत पहरेवा जबलपुर नेशनल हाईवे पर हाईवा ने तांडव मचाते हुए खड़े ट्रेक्टर में टक्कर मार दी जिससे ट्रेक्टर नाली में गिर गया और एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए‌। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सागर पटेल 23 वर्ष निवासी बरगवां दराची […]

You May Like