सीधी। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रजडिहा गांव में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर रात के समय घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर पहुंचे और अलमारी व पेटी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात लेकर चले गए। घटना के बाद घर में सामान बिखरा मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पिछले छह महीनों में उनके घर में यह तीसरी चोरी है। उनका कहना है कि पहले हुई घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Post
इंदौर में सोलर प्रोजेक्ट की फाइल के बदले रिश्वत लेते बिजली कंपनी का इंजीनियर गिरफ्तार
Sat Jul 18 , 2026
इंदौर। सोलर पैनल परियोजना की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने बिजली कंपनी के सुखलिया जोन कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि संबंधित फाइल पर कार्रवाई के लिए 80 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत के […]

You May Like
-
3 months ago
गुजरात टाइटंस ने बनाये आठ विकेट पर 155 रन