महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी

पुणे 04 सितंबर (वार्ता) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव बनने के कारण अगले दो दिनों में महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में अतिवृष्टि की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पहले से ही बने हुए हैं, वहीं महाराष्ट्र के लिए भी ऐसा ही अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के अनुसार मुंबई और इसके आसपास के शहरी इलाकों में आज हल्की बारिश हाे सकती है लेकिन अगले दो दिनों के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरि, रायगढ, सिंधुदुर्ग, और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। अभी मानसून के मौसम का एक महीना बाकी है लेकिन राज्य के लगभग सभी जलाशय पहले ही अपनी पूरी क्षमता तक भर चुके हैं और कई जलाशयों से पानी भी छोड़ा जा रहा है। ऐसी स्थिति में भारी बारिश होने पर स्थिति गंभीर बन सकती है।

इस मौसम में गोदावरी नदी में दो बार बाढ़ आ चुकी है, जिससे नांदेड़ शहर और आसपास के इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में फसल बर्बाद होने से किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ी। इस साल हालांकि पर्याप्त जल उपलब्ध होने से पीने और रोजमर्रा के लिए लिए जल की कमी नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि पहले ही पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति है।

 

Next Post

पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही है केंद्र सरकार : शिवराज

Thu Sep 4 , 2025
अमृतसर 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब में बारिश और बाढ़ से बिगड़ते हालातों का जायज लेने के लिए गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। यहां वे बाढ़ से प्रभावित फसलों और हालात का जायजा लेने आए हुए हैं। श्री चौहान ने अमृतसर पहुंचते ही उन्होंने राज्यपाल गुलाब […]

You May Like