गांधी जयंती पर केंद्रीय जेल से रिहा हुए 5 बंदी

सतना:केन्द्रीय जेल सतना से 02 अक्टूबर 2025 “महात्मा गांधी जयंती” के अवसर पर आजीवन कारावास के 05 बंदी जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभ प्राप्त कर सजा भुगत कर रिहा हुए।जेल अधीक्षक श्रीमती लीना’ कोष्टा द्वारा बंदियों को रिहा किया गया। रिहा होने वाले प्रत्येक बंदियों को श्रीफल, आध्यात्म से जुड़ने हेतु श्रीमद् भगवद्‌गीता (यथारूप), पर्यावरण संरक्षण / प्रकृति से जुड़ाव हेतु फलदार पौधा (एक पेड़ माँ के नाम), लंच पैकेट, बंदी पारिश्रमिक पासबुक एवं बंदी का रिहाई प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

जेल अधीक्षक द्वारा बंदियों को अपराध से दूर रहने व अपने शेष जीवन को सदमार्ग पर ले जाने, समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। रिहा होने वाले बंदियो में मैहर जिले के 01 पुरूष बंदी प्रहलाद पाव पिता किशोरी लाल पाव, छतरपुर जिले के 02 पुरुष बंदी शेख इदरीश पिता शेख हकीम, अमरसिंह यादव पिता सुन्दरलाल यादव, पन्ना जिले का 01 पुरूष बंदी सलीम खां पिता मान खां, विदिशा जिले का 01 पुरुष बंदी जमना प्रजापति पिता गोपी प्रजापति सजा भुगत कर रिहा हुए।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, जेल चिकित्सक डॉ० अंशुमान शर्मा, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय, अष्टकोण अधिकारी फिरोजा खातून, सहायक जेल अधीक्षक अनिल सिंह व विनय त्रिपाठी (समाज सेवी), शैलेन्द्र त्रिपाठी (समाज सेवी) एवं जेल स्टॉफ उपस्थिति रहा।

Next Post

सारनी में बोलेरो वाहन सहित 138 लीटर अवैध शराब जब्त

Sat Oct 4 , 2025
सारनी: बैतूल जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने करारी चोट की है। सारनी थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन से 138 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को दुर्गा […]

You May Like