अन्तर्राज्यीय चरस तस्कर पकड़ा, 2.2 किलो माल जब्त

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी साकिर हुसैन (60) निवासी सेक्टर-ई, चंदन नगर के कब्जे से 2.241 किलो चरस जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 से 50 लाख रुपये प्रति किलो आंकी जा रही है। आरोपी नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर यह माल बेचने की फिराक में था।

पुलिस जांच में सामने आया कि साकिर के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में शराब तस्करी, मारपीट और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे एक दर्जन अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा वह गांजा तस्करी के दो मामलों में सजा भी काट चुका है। घटना एमआर-4 रोड स्थित पोलोग्राउंड पुल के पास की है, जहां चेकिंग के दौरान आरोपी पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर अन्य राज्यों से चरस लाकर इंदौर में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Next Post

व्यापारी को धमकी भरा कॉल, कुछ देर बाद फैक्ट्री पहुंचकर दी गालियां और की हाथापाई

Fri Sep 12 , 2025
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री संचालक को धमकाने और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित ने तीन भाइयों और उनके साथियों पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने तथा हाथापाई करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है.विद्यानगर सपना-संगीता […]

You May Like