देवसर में फिर सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से हिंडालको कर्मचारी घायल

सिंगरौली: देवसर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से हिंडालको महान में कार्यरत एक कर्मचारी घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते मौके पर मौजूद साथियों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार अशोक द्विवेदी, पिता अधिवक्ता करतार नाथ द्विवेदी, निवासी ग्राम झखरावल, तहसील देवसर, जिला सिंगरौली, हिंडालको महान में परमानेंट वर्कमैन के रूप में कार्यरत हैं। बताया गया कि वे ड्यूटी जाते समय खोहराखोह के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
उधर, ड्यूटी से लौट रहे हिंडालको के अन्य कर्मचारियों ने घायल को सड़क पर देखा और बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना के बाद हिंडालको कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिली। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा अन्य क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है, लेकिन देवसर क्षेत्र के कर्मचारियों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उनका आरोप है कि इसी कारण कर्मचारियों को रोजाना निजी दोपहिया वाहनों से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि कंपनी द्वारा देवसर क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भी वाहन उपलब्ध कराया जाए तो इस तरह की दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं परिचित अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अश्वनी कुमार सोनी, धीरज कुमार पाठक, दीपेंद्र कुमार पाठक, रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, अभिमन्यु पांडे, भगवान दास शुक्ला, अजय द्विवेदी, जागीबल शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।

Next Post

एसी गैस दिलाने के नाम पर 82 हजार की ठगी

Fri Jul 10 , 2026
इंदौर: एसी गैस खरीदने के नाम पर एक कारोबारी से 82 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक रानीबाग निवासी पवनदीप सिंह खनूजा ने शिकायत दर्ज कराई कि एसी गैस खरीदने के लिए उन्होंने मुंबई के गोरेगांव ईस्ट निवासी कुलदीप अग्रवाल से […]

You May Like

Play sound