
विदिशा, नगर पालिका ने नेशनल रैंक स्वच्छता में 47वां स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष नगर पालिका ने देश में 87 नंबर पर आई थी। इस बार नगर पालिका विदिशा ने नेशनल रैंक 47वां स्थान प्राप्त किया है.नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा ने कहा कि यह स्थान सभी नगरवासियों के सहयोग से प्राप्त हुआ है इसलिए मैं सभी नगर वासियों को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं और उनका आभार भी प्रकट करती हूं. बिना जन भागीदारी के हम शहर को साफ और स्वच्छ सुंदर नहीं बना सकते हैं. साथ ही नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका कार्य तो करती है अगर जनता सहयोग करेगी तो हम निश्चित ही हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे अपने घर का कचरा कचरा गाड़ी में ही डालें और आसपास गंदगी न करें और न ही किसी को करने दें. जिससे न ही गंदगी उत्पन्न होगी न ही किसी को आ सुविधा होगी.साथ ही नगर पालिका विदिशा ने वाटर में भी उच्च स्थान प्राप्त किया है सीवरेज ट्रीटमेंट एवं वाटर प्लांट में नगर पालिका ने सुधार किया है जिससे नगर पालिका को वाटर में भी उच्च स्थान प्राप्त हुआ है.
मेट-दरोगा का किया सम्मान
नगर पालिका विदिशा द्वारा नेशनल रैंक स्वच्छता में 47वां स्थान प्राप्त करने पर सभी मेट दरोगा का सम्मान स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा एवं सीएमओ दुर्गेश ठाकुर के द्वारा किया गया. कहा गया सफाई की प्रथम कड़ी शहर के नगर पालिका के मेट दरोगा सफाई कर्मी हैं इसलिए उनका स्वागत सम्मान किया गया. इस दौरान उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति, पार्षद दीपक कुशवाह, नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी, अखिलेश राजपूत, राजू दांगी, संजय अग्रवाल, राजेश लोधी सहित सभी नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी गण उपस्थित रहे.
