इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के गान के साथ हुई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज की बैठक में इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव होलकर (एमवाय) अस्पताल के जीर्णोद्धार को लेकर बड़ा निर्णय लिए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सरकार 100 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर सकती है, जिससे शहर के इस ऐतिहासिक अस्पताल का कायाकल्प किया जाएगा।
वर्षों पुराने सात मंजिला एमवाय अस्पताल के नवीनीकरण से न केवल इंदौर, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लाखों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यह फैसला इंदौर के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेगा।
