कुछ रिन्यूअल, कुछ नई पदस्थापना, कुछ को प्रमोशन

शाजापुर।शाजापुर भाजपा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई. इस कार्यकारिणी में महिला नेत्री को भी कोटा के तहत शामिल किया गया है. कुछ का पद के लिए रिन्यूअल हुआ है, तो कुछ कार्यकारिणी में नई पदस्थापना के साथ आए हैं. तो कुछ को प्रमोशन मिला है. कुछ फ्रेश पदस्थापना हुई है. भाजपा कोष का जिम्मा एक बार फिर किरण सिंह ठाकुर को दिया गया है. हालांकि वे महामंत्री बनने के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें फिर कोषाध्यक्ष बनाया. तो वहीं मीडिया प्रभारी पर नया नाम आया है. पुराने मीडिया प्रभारी को मंत्री बनाकर प्रमोशन दिया गया है.

गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि पांडे की टीम की घोषणा हो गई है. अब उनकी टीम में 8 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, 3 महामंत्री, 1 कार्यालय मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी, 1 सह मीडिया प्रभारी पदों के साथ संगठन के काम का वितरण किया गया है. इस कार्यकारिणी में कुछ चेहरे पुराने भी हैं. जैसे महामंत्री विजय सिंह बैस पिछली कार्यकारिणी में भी महामंत्री थे. इस बार भी उन्हें महामंत्री बनाया गया है. किरण ठाकुर को पिछली बार भी कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला था. इस बार भी उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया गया है. राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के लिए कई महिला नेत्रियों को जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला है. जिले में सभी वरिष्ठ नेताओं के सामंजस्य और उनके समर्थकों को भी जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला है.

किनका हुआ प्रमोशन, किसका हुआ रिन्यूअल…

जिला भाजपा में जो लोग पिछली कार्यकारिणी में थे. उनमें से कुछ चेहरे इस बार भी कार्यकारिणी में आए हैं. मीडिया प्रभारी रहे उमेश टेलर को इस बार जिला मंत्री बनाया गया. भाजपा की राजनीति में उन्हें संगठन में प्रमोट किया गया है. तो कुछ नई नियुक्ति हुई है. जैसे महामंत्री में रायसिंह मालवीय और कृपालसिंह मेवाड़ा. लेकिन विजय बैस को यथावत महामंत्री पद पर रखा गया है. इसी प्रकार किरण ठाकुर को वापस भाजपा कोष का दायित्व दिया गया है. हालांकि किरण ठाकुर महामंत्री बनने की जुगाड़ में थे, लेकिन उन्हें फिर कोषाध्यक्ष बनाया गया है. लंबे समय से कार्यकारिणी में आने के लिए प्रयासरत शीतल भावसार को जिला भाजपा उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है. इसी प्रकार भाजपा के पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह सिसौदिया के पुत्र देवेंद्र सिंह सिसौदिया को एक बार फिर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है. तो सिंधिया कोटे से आशुतोष श्रीवास्तव को यथावत महामंत्री पद पर रखा गया है. नई नियुक्ति की बात करें तो हिरेंद्र सिंह जादौन पहली बार भाजपा में जिला उपाध्यक्ष बने. महिला नेत्री संगीता आर्य, श्रीमती अंजू खत्री को भी महिला कोटे से कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. वहीं पिछली बार कार्यकारिणी में रही श्रीमती श्रद्धा आशीष नागर को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है.

जो बच गए हैं वे अब प्रदेश कार्यकारिणी में दावेदारी करेंगे…

शाजापुर जिले में जिला कार्यकारिणी के लिए दावेदारों की संख्या दो दर्जन से अधिक थी. लेकिन जो लोग जिला कार्यकारिणी में नहीं आ पाए, वे अब प्रदेश कार्यकारिणी में आने के लिए अपने-अपने राजनीतिक आकाओं से गुहार लगाएंगे. हालांकि अभी भाजपा में मोर्चाओं की भी नियुक्ति होना है. अब देखना है कि भाजपा जिला कार्यकारिणी के बाद किसको मोर्चाओं में स्थान मिलता है. प्रदेश कार्यकारिणी में शाजापुर से दो से तीन भाजपा नेता शामिल हो सकते हैं. अब देखना यह है कि किसको प्रदेश कार्यकारिणी में मौका मिलता है और किसको नहीं.

Next Post

मानव अधिकार आयोग ने पांच मामलों पर मांगी रिपोर्ट

Wed Sep 10 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव कुमार टंडन ने हाल ही में प्रकाशित पांच गंभीर घटनाओं को प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन मानते हुए संज्ञान लिया है। आयोग ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को एक माह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने […]

You May Like