दमोह:पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने मगरोन स्थित जरारू धाम में रात्रि विश्राम करने के बाद गुरुवार अल सुबह क्षेत्र का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने जैविक डीएपी प्लांट का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व मंत्री पटेल ने गौ माताओं को रोटी खिलाई और गौ-अभ्यारण्य का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर नरेंद्र बजाज, गोपाल पटेल, सुशील गुप्ता, आचार्य पाटन सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।मंत्री ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने और गौ-संरक्षण के लिए ऐसे प्लांट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे।
Next Post
बाइक की टक्कर से घायल इंजीनियर ने अस्पताल में दम तोड़ा
Thu Aug 20 , 2026
इंदौर: सांवेर रोड पर बाइक की टक्कर से गंभीर घायल मैकेनिकल इंजीनियर की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. हादसा 17 अगस्त को धरमपुरी के पास हुआ था. पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.साईं विहार कॉलोनी, सांवेर […]
