बाइक की टक्कर से घायल इंजीनियर ने अस्पताल में दम तोड़ा

इंदौर: सांवेर रोड पर बाइक की टक्कर से गंभीर घायल मैकेनिकल इंजीनियर की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. हादसा 17 अगस्त को धरमपुरी के पास हुआ था. पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.साईं विहार कॉलोनी, सांवेर निवासी शैलेश पिता रामदेव कुशवाह काम पर जा रहे थे. धरमपुरी के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर चोट आने पर एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया था.

दो दिन तक चले उपचार के बाद बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. शैलेश के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. शैलेश पहले वडोदरा की डीएनएस कंपनी में कार्यरत थे. करीब एक माह पहले डब्ल्यूआरके कंपनी में नौकरी मिलने के बाद वे इंदौर आए थे. परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं. परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश ले गए हैं. पुलिस हादसे के बाद फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

रामायण सत्संग मंडल के 71 तिर्थयात्रियों का जत्था अयोध्या रवाना

Thu Aug 20 , 2026
पांढुरना:नगर के प्रसिध्द रामायण सत्संग मंड़ल के तत्वावधान में 71 तिर्थयात्रियों का जत्था दो बसों में सवार होकर अयोध्या की तिर्थयात्रा के लिए आज गुरूवार को नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग के पास स्थित दुर्गा माता एवं हनुमान मंदिर में पुजा-आरती कर रवाना हुआ,यह तिर्थयात्रि सर्वप्रथम महैर,काशी,प्रयागराज तथा अयोध्दा में […]

You May Like