
इंदौर. विजय नगर पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर अशरफ उर्फ बाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4 लाख रुपए के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपी पर शहर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट व हत्या जैसे अपराध शामिल हैं.
