भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण 

जबलपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी-खमरिया के तत्वावधान में बड़ा पत्थर रांझी स्थित जेडीए पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों और नागरिकों ने भगत सिंह को नमन करते हुए उनके साहस, त्याग और बलिदान को याद किया।

संगोष्ठी में ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स ने भगत सिंह के जीवन और क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महासचिव रविंद्र कुशवाहा, नेम सिंह, राजेंद्र मिश्रा, दुर्गेश कुशवाहा, बंटी मारुति, मोहन सिंह, विनोद कुशवाहा, देवराज चौधरी, अंकित पटेल, राहुल चौधरी, राकेश चक्रवर्ती, गोविंद अहिरवार, दयाराम कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, सरबजीत नारंग, राजा राने, हुकुम जैन, राजू कनौजिया, गोविंद चौधरी, केके मिश्रा, राजेश श्रीवास, सोनू गुप्ता, महेश मिश्रा, घनश्याम महोबिया, अवध शरण कुशवाहा, मुखर्जी दादा, राजा बंशकार, रतन यादव, सुनील कुशवाहा, राजेंद्र बैरागी, नारायण चौधरी, प्रकाश चंदेल, प्रीति ठाकुर, मोनिका सिंह और अनुपम विश्वकर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Next Post

थ्रेशर की चपेट में आने से 28 वर्षीय किसान की मौत

Mon Sep 28 , 2026
सीतामऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम दीपाखेड़ा में सोमवार को सोयाबीन की फसल निकालते समय थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से 28 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार दीपाखेड़ा निवासी दिलीप सिंह (28), पिता भंवर सिंह राजपूत […]

You May Like