कृषि संकल्प अभियान: पाटीदार ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झण्डी 

खरगोन। जिले के विकासखण्डों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों, सोयाबीन की उन्नत खेती, पोषक तत्व प्रबंधन और जैविक नियंत्रण पर जानकारी दी। किसानों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया और मृदा जांच व संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में वृक्षा रोपण और कृषकों को कोकोपीट ट्रे वितरित की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को कृषि व्यवसाय को लाभकारी बनाने का संदेश दिया।

Next Post

देवव्रत ने शाह से की शिष्टाचार भेंट

Thu May 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुरुवार को यहां केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। सरकारी सूत्रों ने यहां बताया कि यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण एवं विचारोत्तेजक रही। बैठक में दोनों नेताओं के बीच प्राकृतिक कृषि और सहकारिता क्षेत्र के अंतर्संबंधों […]

You May Like