साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश

सीहोर। खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा साइकिल रैली निकाली गई. रैली में जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. साइकिल रैली का शुभारंभ खेल अधिकारी रूबिका दीवान ने हरी झंडी दिखाकर किया. साइकिल रैली के माध्यम से खिलाडिय़ों एवं खेलप्रेमियों ने स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और खेलों के महत्व का संदेश दिया. रैली में खेल अधिकारी रूबिका दीवान, युवा समन्वयक प्रमोद उइके, हॉकी कोच रसूल सिद्दीकी, फुटबॉल कोच सुयश कन्नौजिया, फुटबॉल संघ के सचिव मनोज अहमद, बॉक्सिंग कोच रेखा कुशवाहा, पवन पहलवान, बाबूजी परज बाबू आदि शामिल हुए.

 

Next Post

मंडी घाट पर विप्र समाज ने किया सामूहिक श्रावणी उपाकर्म

Sat Aug 29 , 2026
भैरुंदा। मां नर्मदा के तट हंसेश्वरी महादेव मंडी घाट पर विप्र देवताओं द्वारा सामूहिक रूप से श्रावणी उपाकर्म किया गया. श्रावणी उपाकर्म के तीन पक्ष हैं. प्रायश्चित्त संकल्प, संस्कार और स्वाध्याय. वर्तमान में श्रावणी पूर्णिमा के दिन ही उपाकर्म और उत्सर्ग दोनों विधान कर दिए जाते हैं. यह जीवन शोधन […]

You May Like