पांढुरना:मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर,एसपी,सहित विभाग प्रमुख अधिकारियों ने नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।गौरतलब हो कि लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी उनकी समस्याओं का महीनों-महीनों तक कोई निराकरण नहीं होने से प्रदेशवासियों में सरकार की छवि धुमिल होते जा रहीं थी,जिसे देख अब प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों से निकलकर लोगों के बीच में पहुंचकर उनसे संवाद करते हुए लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण करने के निर्देश दिए है।
इसी अभियान के तहत आज शुक्रवार 21 अगस्त को जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद परिहार द्वारा नगर के गणेश,गांधी,मोलाना आजाद आदि वार्डों में पहुंचकर लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुन विभाग प्रमुख अधिकारियों को इन समस्याओं को तत्काल संतोषप्रद निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी तरह अपर कलेक्अर, एसडीएम अलका एक्का,तहसीलदार,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित विभाग प्रमुख अधिकारियों द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में सतत भ्रमण करते हुए लोगों से बात कर उनकी समस्याए सुन निराकरण भी कर रहें है,जिसे देख लोगों द्वारा सरकार के इस अभियान की मुक्त कंठ से सराहना कि जा रहीं है ।
