ग्वालियर: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गुरुमुख करौसिया ने नगर निगम आयुक्त संघप्रिय से मुलाकात की। ग्वालियर नगर निगम में जिन आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया गया है, उनको ड्यूटी पर रखे जाने के लिए उन्होंने निगम आयुक्त से आग्रह किया। करौसिया ने कहा कि कर्मचारियों के परिवार में भी दिक्कतें रहती हैं, अगर कर्मचारी बीमार हो जाता है या उनके परिवार के लोग बीमार हो जाते हैं वह ड्यूटी पर नहीं जा पाते।
इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें हटा दिया जाए, उनको चेतावनी भी देना चाहिए, उनको नोटिस भी दिया जा सकता है। उनको डायरेक्ट हटाना गलत है। इस पर निगम आयुक्त ने कहा कि ऐसे कर्मचारी जो बीमार है या उनके परिवार में दिक्कत है तो मुझे बताएं मैं इस पर विचार करके उन्हें ड्यूटी पर रख देंगे। करौंसिया ने कहा कि कर्मचारियों को हम नौकरी तो दे नहीं सकते, उनकी नौकरी हटाने का भी अधिकार हमारा नहीं है। कर्मचारी अपनी ड्यूटी ठीक ढंग से करें, कोई परेशानी है तो अधिकारियों को सूचना करें।
