संत मुरारी बापू ने किया वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के कॉन्सेप्ट पेपर का विमोचन

जबलपुर: चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की तैयारियाँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को संत मुरारी बापू ने सम्मेलन के कॉन्सेप्ट पेपर का औपचारिक विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष अजय विश्नोई ने बापू को आयोजन की रूपरेखा एवं देश–विदेश से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों की जानकारी दी। मुरारी बापू ने सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि वे पूर्व में भी इस भव्य आयोजन में शामिल हो चुके हैं।

विमोचन कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश गुमाश्ता और कवि सुदीप भोला उपस्थित रहे। निगम महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नु ने इस आयोजन में नागरिकों की लगातार सहभागिता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत युवाओं को जोड़ने हेतु युवा रामायण राजदूत कार्यक्रम का आयोजन शहर के विभिन्न कॉलेजों में किया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक नेहा दवे और मोहन चक्रवेश, अनुश्री गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को ज्ञान गंगा कॉलेज में आयोजन किया गया, जबकि इससे पहले श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज, नवयुग कॉलेज, आईटीआई, जेईसी सहित लगभग 15 कॉलेजों में प्रतियोगिताएँ संपन्न हो चुकी हैं।

Next Post

भारत में 'तेरे टुकड़े हों' जैसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिये: मोहन भागवत

Sat Dec 13 , 2025
नयी दिल्ली/पोर्ट ब्लेयर, (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत में देश तोड़ने वाली भाषा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए तथा ‘तेरे टुकड़े हों’ जैसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिये। श्री भागवत ने अंडमान के बेओदनाबाद में कहा कि […]

You May Like