ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने निकाला पैदल मार्च, किया पुतला दहन

इंदौर:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला और पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम भोलाराम उस्ताद मार्ग पर आयोजित किया गया.प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

रजत सिंह पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. कार्यकर्ताओं ने मार्च के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में प्रिंस हार्डिया, संदीप पठोदे, अंकित सरोनिया, विशाल राणा, मोहम्मद फिरोज, शशांक त्रिपाठी, देव सिंह चौहान, कपिल सोलंकी, शिवानी गुर्जर और भूमा वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Next Post

नवरात्रि पूजन में गया परिवार, फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी

Tue Oct 13 , 2026
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो गई. पत्थर मुंडला आरटीओ रोड स्थित छह मंजिला इमारत के सूने फ्लैट से चोर सोने चांदी के जेवर और नकदी ले गए, सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आए हैं. फ्लैट में रहने वाले गोलू जायसवाल रविवार दोपहर करीब […]

You May Like

Play sound