उज्जैन के देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा में शनिवार देर रात 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और इसकी प्रदीप शर्मा ने मामले को संज्ञान में लिया चारों रेसिडुअल मटेरियल के ओवरग्राउंड चैंबर की सफाई कर रहे थे। इस दौरान जहरीली गैस की चपेट में आ गए। दम घुटने से मौत हो गई।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मशीन का इंतजार किए बिना हथौड़े से चैंबर को तोड़कर भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
होटल में फूड वेस्ट का एक टैंक है। उसी की साफ-सफाई चल रही थी। होटल के ही कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। दम घुटने से वो टैंक के अंदर गिर गए। बचाने के लिए एक-दो लोग और घुसे। कुल चार लोग हैं जिनकी मौत हुई है
Next Post
संजय गांधी अस्पताल रीवा में कचरा प्रबंधन की नई व्यवस्था
Sun Nov 1 , 2026
रीवा:संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय परिसर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नई पहल की गई है। अब अस्पताल परिसर में नया डंपिंग यार्ड बनाया जाएगा। अभी तक निर्धारित डंपिंग यार्ड नहीं होने के कारण अस्पताल का म्युनिसिपल वेस्ट चीरघर के पास फेंका जा रहा था। आवारा […]

You May Like
-
3 months ago
मंछामन मल्टी से कूदे दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी