सूने घर से चोरों ने उड़ाए जेवर-नकदी

सतना :पत्नी को रिसीव करने के लिए घर पर ताला लगाकर रेलवे स्टेशन क्या गए कि चंद घंटे के भीतर ही चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों की नकदी और जेवर पार कर दिए. घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के पशुपतिनाथ मंदिर के निकट स्थित कालोनी के निवासी और पेशे से सिन्टेक्स कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर रजनीश शुक्ला के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए घर में रखी 1 लाख रु की नकदी और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए.

बताया गया कि श्री शुक्ला की पत्नी कुछ दिनों के लिए भोपाल गई हुई थीं. बुधवार की रात ही श्री शुक्ला की पत्नी भोपाल से वापस लौटना था. चूंकि रात के समय सुनसान हो जाने के कारण घर से निकलना उचित नहीं लगा. लिहाजा श्री शुक्ला देर शाम भरहुत नगर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां चले गए. जहां से देर रात 3 बजे वे अपनी पत्नी को रिसीव करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गए. पत्नी को साथ लेकर भोर में लगभग 4 बजे जैसे ही वे अपने घर पर पहुंचे तो उन्हें दरवाजे का ताला टूटा नजर आया.

अंदर जाकर देखने पर मालुम हुआ कि कमरे में रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान जहां तहां बिखरा पड़ा है. इसी कड़ी में आलमारी में रखी 1 लाख रु की नकदी के साथ ही सोने चांदी के आभूषण भी नदारद मिले. लिहाजा सुबह होने पर घटना की शिकायत थाने में की गई. सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया. पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.

Next Post

दिल्ली सरकार मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: रेखा गुप्ता

Thu May 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजधानी के करोल बाग में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में कहा कि दिल्ली सरकार मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है श्रमिकों और उनके परिवार का सालाना स्वास्थ्य जांच करायेगी। श्रीमती […]

You May Like