दतिया उपचुनाव और विधानसभा सत्र के चलते भाजपा ने टाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति की प्रस्तावित बैठक की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि 18 और 19 जुलाई को ओरछा में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अब निर्धारित तिथियों पर नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि दतिया विधानसभा उपचुनाव तथा मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पार्टी संगठन का मानना है कि इन महत्वपूर्ण राजनीतिक और विधायी गतिविधियों के बीच कार्यसमिति की बैठक आयोजित करना व्यावहारिक नहीं होगा।

Next Post

ब्राउन शुगर केस में नाना पटवारी देर रात गिरफ्तार

Thu Jul 9 , 2026
इंदौर. ब्राउन शुगर तस्करी मामले की जांच में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुवार देर रात पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले राजेंद्र नगर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. इसके आधार पर कार्रवाई […]

You May Like