पाकिस्तानी सशस्त्र बलों में किसी भी आक्रामक महत्वाकांक्षा को कुचलने की है पूरी क्षमता : शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद, 27 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि देश के सशस्त्र बलों में किसी भी आक्रामक महत्वाकांक्षा को कुचलने की पूरी क्षमता है और किसी भी प्रकार के हमले का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया है , “पाकिस्तान की जनता और सशस्त्र बल देश की सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं।” श्री शरीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल पेशेवर विशेषज्ञता, उन्नत प्रशिक्षण और एक प्रभावी रक्षा रणनीति से लैस हैं और किसी भी आंतरिक या बाहरी चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं। बयान में कहा गया है “पाकिस्तान ने हमेशा शांति का समर्थन किया है। हालांकि, वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देगा और पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

इससे पहले सुबह, सुरक्षा सूत्रों ने ‘शिन्हुआ’ को बताया कि पाकिस्तान ने अफ़गान तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनमें अफ़गानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित एक प्रमुख गोला-बारूद डिपो, तीन अफ़गान बटालियन और एक सेक्टर मुख्यालय सहित कई महत्वपूर्ण लक्ष्य नष्ट हो गए। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने ये हवाई हमले ऑपरेशन गजब-लिल-हक (इंसाफ के लिये गुस्सा) के तहत किए, जिसे अफ़गान तालिबान द्वारा पाकिस्तानी चौकियों पर हमले शुरू करने के बाद शुरू किया गया था। अफ़गान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार तड़के अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल, दक्षिणी कंधार और पूर्वी पक्तिया प्रांत के कुछ हिस्सों में हवाई हमले किए। प्रवक्ता के अनुसार, हवाई हमलों के बाद कंधार और हेलमंद में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के खिलाफ व्यापक जवाबी कार्रवाई की गई।

Next Post

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का एलान किया, हवाई हमले किए

Fri Feb 27 , 2026
इस्लामाबाद, 27 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ बढ़ते टकराव के बीच पाकिस्तान ने उसके खिलाफ युद्ध घोषित करते हुए ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ शुरू किया है। सरकारी प्रसारक पीटीवी न्यूज़ ने बताया कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने काबुल, कंधार और पक्तिया में महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों […]

You May Like