शहर में आज जल आपूर्ति होगी प्रभावित

इंदौर: नगर निगम द्वारा जलूद में 60 मेगावाट का सोलर संयंत्र स्थापित करने का काम अंतिम चरण में है. इसी क्रम में 132 केवी ट्रांसमिशन पोल पर कंडक्टर स्टि्रंगिंग का काम बाकी है. आज इस कारण नर्मदा लाइन पम्प बंद किए जाएंगे.आज शहर में नर्मदा जलप्रदाय बाधित रहेगा. आज सोलर प्लांट में 132 केवी ट्रांसमिशन पोल पर कंडक्टर स्टि्रंगिंग का काम किया जाएगा. एमपीईबी के 132 केवी निमरानी एमपीपीटीसीएल से शट-डाउन लिया गया है.

इस कारण शहर में नर्मदा के तीनों चरणों में पानी आपूर्ति नहीं होगी. साथ ही विभिन्न पंप हाउस, जल उपचार संयंत्र, ग्रिड एवं पाइपलाइन आदि में संधारण एवं मरम्मत कार्य भी किया जाएगा. ध्यान रहे कि सोलर संयंत्र में सोलर मॉड्यूल, डीसी कार्य, एसी कार्य एवं 132 केवी स्विचयार्ड का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. अब सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू करने के लिए कुछ तकनीकी काम बाकी है, जिसको एमपीईबी के साथ मिलकर लाइन जोड़ने का काम किया जाना है. इसलिए शट डाउन लिया गया है.

निम्न क्षेत्रों में जल आपूर्ति होगी प्रभावित
आज शहर की अन्नपूर्णा टंकी, समाजवाद नगर, कॉटन अड्डा टंकी, यशवंत क्लब टंकी, पीडब्ल्यूडी. टंकी, पागनीशपागा टंकी, भवरकुआ टंकी, महावीर नगर टंकी, स्कीम न 94 आदि टंकी क्षेत्र में होने वाला सीधा जल प्रदाय प्रभावित रहेगा.बिलावली, बजरंग नगर, अम्बेडकर नगर, कृषि नगर, भंवरकुआ , हवा बंगला, प्रगति नगर, स्कीम न 71, विदुर नगर, वीणा नगर आदि टंकी से शाम का जल प्रदाय प्रभावित रहेगा. साथ ही शाम को काम पूरा होने पर पम्प चालू किए जाएंगे. इसके बाद देर रात तक शहर में पानी की टंकिया भराएगी. इस कारण कल सुबह टंकियों से होने वाली जल आपूर्ति भी बाधित रहेगी.

आज निम्न कार्य होंगे, जो इस प्रकार हैंः-

– न्यू इंटेक वेल के पास 1400 द्वद्व रूस् पाइप लाइन बिछाना।
– पंप हाउस क्रमांक 03, 05 एवं 02 में वाल्व इंस्टॉलेशन व मरम्मत।
– ओल्ड इंटेक वेल फीडर/ग्रिड सुधार।
– सबमर्सिबल 92 एमएलडी पंप इंस्टॉलेशन.
– बूस्टर पंप हाउस 01 व 02, जलूद सब स्टेशन एवं 33/132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेंस.
– बड़वाह से खिरकिया 132 ्यङ्क ट्रांसमिशन लाइन का मेंटेनेंस.
– अन्य आवश्यक कार्य जैसे- पंपों में बेयरिंग/गैसकेट बदलना, ऑयल टॉप-अप, पेंटिंग, रिपेयरिंग आदि.

Next Post

सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना का पंजीयन शुरू,17 अक्टूबर तक आवेदन

Sat Oct 4 , 2025
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना का पंजीयन शुरू हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है.जिले में इसके लिए 48 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं, साथ ही 13 नए केंद्र भी शीघ्र शुरू होंगे. कलेक्टर शिवम […]

You May Like