ग्वालियर: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने आज जीवाजी क्लब में नवीन सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोधपुर से पधारे डॉ. गुप्ता थे वहीं विशेष अतिथि ग्वालियर के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक डॉक्टर रवि गुप्ता थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने की वहीं कार्यक्रम संचालन ट्रस्ट की मध्य प्रदेश की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता पाठक ने की।
मध्य प्रदेश शासन की बेटी बचाओ की ब्रांड एम्बेसडर मंत्रिता शर्मा ने नृत्य करके गणेश वंदना की वहीं ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने संस्था के नियम और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी एवं समाज से उपेक्षित महिलाएं एवं उनके उत्थान के लिए कार्य करने की योजना तैयार की। मधु शर्मा ने बताया कि जिन बेटियों ने किताबें लिखी हैं उन बेटियों का भी सम्मान किया गया आज के सम्मान समारोह में युवा लेखिका प्रियांशु व्यास को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष कार्य कर रही है वहीं विद्यालय एवं आंगनबाड़ियों में बेड टच और गुड टच की समझाइश भी छात्राओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को दी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता पाठक, संभागीय अध्यक्ष सरला गुप्ता, जिला अध्यक्ष उर्मिला नाहर, कांति व्यास, सुनीता शर्मा, जिला संरक्षक स्वराज गुप्ता, संगठन मंत्री पूनम सेंगर आदि मौजूद थीं
