सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना का पंजीयन शुरू,17 अक्टूबर तक आवेदन

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना का पंजीयन शुरू हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है.जिले में इसके लिए 48 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं, साथ ही 13 नए केंद्र भी शीघ्र शुरू होंगे. कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पंजीयन केंद्रों पर छाया-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध रहें.

योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार गाँव-गाँव किया जाएगा. भावांतर योजना के तहत किसानों को मंडी में उपज का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मिलने पर अंतर की राशि सीधे खाते में जमा की जाएगी. पंजीयन के लिए खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, समग्र आईडी और आधार से लिंक बैंक खाता जरूरी है. फसल विक्रय 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक होगा.

Next Post

कार वॉश सेंटर पर किशोर की संदिग्ध मौत

Sat Oct 4 , 2025
इंदौर: परदेशीपुरा इलाके में एक कार वॉश सेंटर पर काम कर रहे 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजन और साथी कर्मचारियों के मुताबिक, काम करते वक्त वह अचानक नीचे गिर पड़ा और फिर होश में नहीं आया.परदेशीपुरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की […]

You May Like