कैलिफोर्निया में गोलीबारी के बाद तीन लोग घायल

कैलिफोर्निया में गोलीबारी के बाद तीन लोग घायल

लॉस एंजेल्स, 05 मई (वार्ता) अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के ऑरेंज काउंटी के एक पार्क में रविवार दोपहर हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए।

ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि डिप्टी योरबा लिंडा के फेदरली रीजनल पार्क में गोलीबारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर रहे हैं।

शेरिफ विभाग ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने लोगों से इस क्षेत्र में न जाने का आग्रह किया है।

Next Post

केसी वेणुगोपाल पीएसी का अध्यक्ष नियुक्त

Mon May 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पीएसी का गठन गत 01 मई से प्रभावशील हुआ है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक श्री वेणुगोपाल अप्रैल-2026 तक अध्यक्ष बने रहेंगे। पीएसी सबसे पुरानी […]

You May Like