छतरपुर/जुझारनगर। जुझारनगर थाना पुलिस ने टिकरी गांव में खेत पर संचालित हो रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से ₹5750 नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।
खेत में गुपचुप चल रहा था जुआ
पुलिस को सूचना मिली थी कि टिकरी गांव के एक सुनसान खेत में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई और मौके पर दबिश दी गई। पुलिस द्वारा घेराबंदी करते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे, जिनमें से दो को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
नंदराम कुशवाहा, पिता रामभजन कुशवाहा, निवासी ग्राम मुड़हरा, थाना प्रकाश बमौरी
गुलेदा उर्फ रामकिशोर कुशवाहा, पिता सुघरा कुशवाहा, निवासी वार्ड क्रमांक 7, बारीगढ़, थाना जुझारनगर
फरार आरोपी
राजा सिंह तोमर, निवासी टिकरी
रज्जू विश्वकर्मा, निवासी टिकरी
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
गैंबलिंग एक्ट में केस दर्ज
मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। आगे भी ऐसे स्थानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
