जबलपुर: शहर के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की प्रगति का बारीकी से विश्लेषण किया और शहर की तस्वीर बदलने के साथ अन्य कार्यों को भी बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पीएम आवास योजना की छह प्रमुख परियोजनाओं—मोहनिया, कुदवारी, तेवर, परसवाड़ा (ए और बी) तथा तिलहरी की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आवासों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो और इन्हें समय सीमा के भीतर हितग्राहियों को सौंपा जाए। कलेक्टर ने नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शहर का सीएनडी प्लांट और अन्य स्वच्छता इकाइयां बेहतर ढंग से कार्य कर रही हैं।
अन्य विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पीएम स्वनिधि के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी के परियोजनाओं की भी कलेक्टर ने समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
