खाद्य तेलाें में उबाल

नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल उबल गए जबकि अन्य सभी जिंसों के भाव स्थिर रहे।

 

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा सात रिंगिट बढ़कर 4675 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.20 सेंट फिसलकर 46.02 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

 

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में तेजी रही। सरसों तेल 110 रुपये, मूंगफली तेल 513 रुपये, सोया रिफाइंड 587 रुपये, पाम ऑयल 366 रुपये और वनस्पति तेल 879 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। वहीं सूरजमुखी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

 

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

 

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Wed Jan 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।   तेल विपणन […]

You May Like