पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

 

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

 

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.44 प्रतिशत बढ़कर 77.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.20 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

 

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

 

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

 

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

 

मुंबई …………………104.21…………….92.15

 

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

 

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को 304 रनों से हराया और सीरीज भी 3-0 से जीती

Wed Jan 15 , 2025
राजकोट 15 जनवरी (वार्ता) प्रतिका रावल (154) और कप्तान स्मृति मंधाना (135) की तूफानी शतकीय पारियों के बाद दीप्ति शर्मा (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को रिकार्ड 304 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से […]

You May Like