“स्वच्छोत्सव” के तहत रेल मंडल पर स्वच्छता अभियान चला

ग्वालियर: “स्वच्छोत्सव” अभियान के अंतर्गत रेल मंडल पर आज स्वच्छ शौचालय अभियान बड़े पैमाने पर संचालित किया गया। मंडल के ग्वालियर, दतिया, मुरैना समेत सभी स्टेशनों पर यह अभियान चलाया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्रदान करना था। अभियान के तहत स्टेशन परिसर स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की गहन सफाई की गई।

शौचालयों की दीवारों, फर्श, दरवाजों और वॉश बेसिन की विशेष मशीनों व आधुनिक सफाई उपकरणों से सफाई की गई। साथ ही पे-एंड-यूज़ टॉयलेट्स की भी धुलाई और सैनिटाइजेशन कर उन्हें उपयोग हेतु और अधिक स्वच्छ बनाया गया। इसके अतिरिक्त शौचालयों में सुगंधित डियोडोरेंट्स और डिसइंफेक्टेंट्स का प्रयोग किया गया, ताकि यात्रियों को स्वच्छता और ताजगी का अनुभव हो सके।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि स्वच्छ शौचालय किसी भी स्टेशन और ट्रेन की छवि का दर्पण होते हैं। यात्री सबसे पहले शौचालय की स्थिति देखकर स्वच्छता का आकलन करते हैं। हमारा प्रयास है कि स्टेशन पर आने वाले हर यात्री को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिले। इस दिशा में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

Next Post

खम्हारडीह में घटिया सामुदायिक भवन निर्माण, मजदूरों को अब तक नहीं मिला भुगतान

Mon Sep 29 , 2025
सिंगरौली: जनपद पंचायत चितरंगी के खम्हारडीह ग्राम पंचायत में करीब 10 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन की हालत मात्र चार साल में जर्जर हो गई है। भवन के पिलर, बीम और दीवारों में जगह-जगह दरारें आ गई हैं, वहीं बारिश में छत से पानी टपकता है। ग्रामीणों […]

You May Like