पुलिस की अनूठी पहल, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले नागरिकों को गुलाब का फूल एवं मिठाई देकर किया सम्मानित

पांढुरना, पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पांढुरना जिले में “हेलमेट हीरो विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थानों एवं चौकियों में यातायात चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने वाले जागरूक नागरिकों को गुलाब का फूल एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस द्वारा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले नागरिकों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले नागरिकों को हेलमेट के महत्व एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सिर में गंभीर चोट से बचाव के संबंध में समझाइश देकर जागरूक किया गया।

इस पहल का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन करवाना ही नहीं, बल्कि आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा हेलमेट पहनने को अपनी आदत एवं जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना है।

पांढुर्णा पुलिस की अपील: दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

Next Post

हितधारकों के सहयोग से बायोइकोनॉमी में विश्व की अग्रणी ताकत बन सकता है भारत: पीयूष गोयल

Tue Nov 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश को बायोइकोनॉमी (जैव प्रौद्योगिकी आधारित अर्थव्यवस्था) के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अग्रणी देश (ग्लोबल लीडर) के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार और सभी हितधारकों के बीच सहयोग संवाद के महत्व […]

You May Like