माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर एमटीपी बाइक पहुँचाने वाले भोपाल के भगवान सिंह बने विश्व के पहले व्यक्ति

भोपाल। मध्यप्रदेश की धरती से निकलकर भोपाल निवासी भगवान सिंह ने साहस और जुनून का ऐसा परिचय दिया, जिसने पूरे भारत का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। उन्होंने विश्व में पहली बार अपनी एमटीपी बाइक को 5364 मीटर ऊँचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुँचाया और वहाँ देश का तिरंगा फहराकर नया इतिहास रचा।

यह कठिन उपलब्धि उन्हें 9 दिनों की थकाऊ यात्रा, खतरनाक मार्गों और माइनस तापमान जैसी कठोर परिस्थितियों को पार करने के बाद मिली। लेकिन मातृभूमि के प्रति गहरी निष्ठा और अटूट संकल्प ने उन्हें असंभव को संभव करने की ताकत दी।

भगवान सिंह की यह उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। उनका यह कारनामा आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, जुनून और देशभक्ति का अद्वितीय प्रेरणास्रोत बनेगा।

Next Post

पंचकोशी यात्रा 3 अक्टूबर से होगी प्रारंभ

Wed Sep 24 , 2025
बागली। नर्मदा पंचकोशी यात्रा का 37वां वर्ष 3 अक्टूबर से आरंभ होगा। यह यात्रा नर्मदा मंदिर पिपरी से शुरू होकर पांच दिनों में 115 किमी की परिक्रमा कर पुनः पिपरी में संपन्न होगी। डॉ. रविंद्र भारती चौरे द्वारा शुरू की गई यह यात्रा प्रतिवर्ष आयोजित होती है। मार्ग में यात्री […]

You May Like