मुलताई: परमण्डल ग्राम में बने रेलवे अंडरब्रिज से आने जाने वाले सैकड़ों ग्रामीण बारिश में परेशान होतें है। कम बारिश में ही 4 फुट तक पानी भर जाता है। जिसके कारण यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश अगर तेज हो गई तो बडी दुर्घटना भी हो सकती है।
रेलवे द्वारा इसे जनता की सुविधा के लिये निर्माण किया गया है, लेकिन यह परेशानी बन गया। ग्रामीणों की मांग है कि इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाये, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जावेगा।
