आकाशीय बिजली से दो भैंसों की मौत, तीन लोग झुलसे

सिंगरौली:ग्राम पंचायत गड़ईगांव के मोहल्ला सिमारी डोल में बीती रात लगभग 12:30 बजे तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में एक गर्भवती भैंस सहित दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घर के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।

झुलसे हुए लोगों में दशरथ साहू (45) पिता रजई साहू, उनकी पत्नी शकुंतला साहू (42) तथा बहू सोनू साहू (23) पति रामसुशील साहू शामिल हैं। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दशरथ और उनकी पत्नी की स्थिति में सुधार हुआ, जबकि बहू सोनू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया है।

Next Post

ढाई साल से डॉक्टर का इंतजार, बीमारियों की दस्तक के बीच चिकित्सक विहीन डिस्पेंसरी

Sun Aug 17 , 2025
ब्यावरा: मौसम में बदलाव के साथ ही इन दिनों बिमारियों का प्रकोप जबर्दस्त बढ़ गया है. अनेक बिमारियां लोगों को घेरे हुए है, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की दरकार रहती है किंतु वर्तमान मेें जो स्वास्थ्य सुविधा है उनका ही आमजन को लाभ नहीं मिल पा रहा है. […]

You May Like