
नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से पीएम कर मृतक युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर की बुधवार- गुरुवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले 22 वर्षीय युवक सोनू उर्फ सोहनलाल पिता सूरजमल बंजारा ने अपने ही खेत पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
इधर,
रामनगर गांव में मौजूद इस परिवार में आत्महत्या का यह दूसरा मामला है, जानकारी में सामने आया है कि, मृतक युवक सोहनलाल के भाई ने भी नवंबर 2023 में इसी तरह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पूर्व में भाई की मौत और अब सोहनलाल की मौत से परिवार को गहरी क्षति पहुंची है।
Next Post
पानी का व्यापार रोकिए, सिंधू से पाक को जाने वाले जल का रिव्यू होना जरूरी
Thu May 1 , 2025
भोपाल। राजधानी स्थित मानस भवन में वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट का लोकार्पण किया गया. पूर्व मंत्री श्रीमती सविता वाजपेई की स्मृति में इस यूनिट को शुरू किया गया. प्रतिष्ठित मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित पर्यावरणविद् और जल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध राजेंद्र सिंह ने यूनिट का लोकार्पण किया. इस मौके पर सिंधु […]
