जबलपुर: नर्सिंग होम एवं चिकित्सकों को ब्लैकमेल करने संगठित गिरोह के खिलाफ डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरो का कहना है कि गिरोह सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा व अन्य सभी डॉक्टर को ब्लैकमेल कर रहा है, अनुचित तरीकों से दबाव डाल रहा है और गलत शिकायतें कर रहा हैं.
इससे सभी डॉक्टर्स मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं व अपना कामकाज छोड़कर एसपी ऑफिस में अपनी बात रखने पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में भी थाने में शिकायत की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर आप एक्शन नहीं होता है तो 1300 डॉक्टर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
