केंद्रीय कक्ष में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती गांधी और श्री खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

श्री खरगे ने श्री राजीव गांधी को याद करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “पूर्व प्रधानमंत्री की 82वीं जयंती पर उनके उस दृष्टिकोण को याद किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश में परिवर्तन, शांति और समृद्धि लाना था। राजीव गांधी की स्थायी विरासत हमेशा भारत के भविष्य के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।” इससे पहले श्रीमती गांधी, श्री खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि वीर भूमि में भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

.....

Next Post

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान एक अनोखी घटना घटी, जहां शानदार गेंदबाजी के बाद गेंद के दो टुकड़े कर दिए गए

Thu Aug 20 , 2026
लीड्स, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में शुरू हो गया है। मुकाबले के पहले ही दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने घातक गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम को मात्र 171 रनों पर समेट दिया। गेंद के […]

You May Like