जबलपुर:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आज 19 जुलाई को दोपहर 2 बजे अन्धमूक बायपास से जबलपुर में प्रथम आगमन होगा। नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि स्वागत हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मंच लगाकर पुष्पवर्षा की जाएगी।
स्वागत यात्रा पिसनहारी की मढ़िया से रथ यात्रा रूप में विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मानस भवन पहुंचेगी। जहां श्री खंडेलवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर कई मंत्री, सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं से सहभागिता की अपील की गई है।
