सेना के शौर्य, पराक्रम और साहस पर हर देशवासी को गर्व

सीधी ।प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल देश के वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। पंचायत मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस पर हर देशवासी को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर से हमारी सेना ने अपनी वीरता से दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। पंचायत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में लगातार तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों में शामिल होना गर्व का विषय है।पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश पूरी मजबूती से खड़ा है।

Next Post

मल्हारगढ व बूढा में पुतला दहन नही कर पाई कांग्रेस, मारपीट, 20 पर कार्रवाई 

Sat May 17 , 2025
पिपलियामण्डी। सेना को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम व मल्हारगढ से विधायक जगदीश देवड़ा के द्वारा की गई कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश भर में जगदीश देवड़ा का पुतला दहन करने का आव्हान किया था। लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र के नगर मल्हारगढ व बूढा में […]

You May Like